CookingBook.in
तुवर नी दाल रेसिपी - Parsi Toovar Dal Recipe

तुवर नी दाल रेसिपी - Parsi Toovar Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Main Course
Cuisine Parsi Recipes
Diet High Protein Vegetarian

तुवर नी दाल रेसिपी एक स्वादिष्ट दाल है जिसे पारसी घरो में अक्सर बनाया जाता है. इस डिश में तुवर दाल के साथ मसाले, अदरक, लहसुन, प्याज और टमाटर का प्रयोग किया जाता है जो इस दाल को एक अलग फ्लेवर देता है. यह एक आसान दाल है इसलिए आप इसे अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. 

Ingredients

  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 कप अरहर दाल
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • मसाले के लिए
  • 2 टहनी हरा धनिया
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 6 कली लहसुन
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़े चम्मच धनिये के बीज
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • 1/2 इंच दाल चीनी
  • 2 लॉन्ग
  • 4 पूरी काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच खुस खुस
  • तड़के के लिए
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा

Instructions

Step 1

तुवर नी दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले तुवर दाल को 2 कप पानी में धो कर भिगो ले।मसाला बनाने के लिए, एक मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, सुखी लाल मिर्च, जीरा, धनिये के बीज, दालचीनी, लॉन्ग, पूरी काली मिर्च, खुस खुस डाले और पेस्ट बना ले

Step 2

 एक प्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें प्याज डाले और उनके सुनहरे भूरा होने तक पका ले

Step 3

इसमें टमाटर डाले और उनके पक जाने तक पकाए। इसमें कम से कम 5 मिनट लगेंगे। इसमें अब पिसा हुआ मसाला डाले और 10 मिनट तक पका ले

Step 4

 10 मिनट के बाद इसमें दाल के साथ 1 कप पानी डाले और कुकर बंद कर दे

Step 5

4 से 5 सिटी आने तक पकाए और कुकर बंद कर दे

Step 6

प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 7

दाल को एक बाउल में निकाल ले

Step 8

तड़के के लिए, एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा डाले, 15 सेकण्ड्स तक पकाए और गैस बंद कर दे

Step 9

इस तड़के को दाल में डाले, मिलाए और परोसे। तुवर नी दाल रेसिपी को भिंडी मसाला, कचुम्बर सलाद और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe