कशमीरी केसर पुलाव रेसिपी - Kashmiri Kesar Pulao Recipe
कशमीरी केसर पुलाव रेसिपी एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे चावल को केसर, सौंफ, लॉन्ग और दालचीनी के साथ पकाया जाता है. आप इस डिश को अपनी पसंद की ग्रेवी के साथ परोस सकते है.
Ingredients
-
1-1/2 कप चावल
-
1/4 छोटा चम्मच केसर
-
2 बड़े चम्मच दूध
-
1/2 छोटा चम्मच जीरा
-
1/2 छोटा चम्मच सौंफ
-
1 इंच दालचीनी
-
2 लॉन्ग
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
2 बड़े चम्मच घी
Instructions
Step 1
कशमीरी केसर पुलाव रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धो कर पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दे
Step 2
15 मिनट के बाद, पानी निकाल दे और अलग से रख दे
Step 3
एक सॉसपैन में दूध डाले और 1 मिनट के लिए गरम कर ले
Step 4
इसमें केसर डाले और अलग से रख दे
Step 5
एक प्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें जीरा, सौंफ, दालचीनी और लॉन्ग डाले और जीरा के तड़कने तक पका ले
Step 6
अब इसमें चावल, 3 कप पानी, स्वाद अनुसार नमक, केसर वाला दूध डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 7
कुकर बंद करें और 2 से 3 सिटी आने तक पका ले
Step 8
गैस बंद कर ले
Step 9
प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 10
कुकर खोले, मिलाए और परोसे। कशमीरी केसर पुलाव रेसिपी को कशमीरी रोगन जोश और लोटस स्टेम कटलेट के साथ दिन के खाने के लिए परोसे