सुखी उरद दाल रेसिपी - Sukhi Urad Dal Sabzi Recipe
सुखी उरद दाल रेसिपी एक उत्तर भारतीय स्टाइल सब्ज़ी है जिसमे उरद दाल को रोज के मसालो के साथ पकाया जाता है. यह एक बहुत ही आसान रेसिपी है इसे आप अपने लंच बॉक्स में पराठे के साथ बी पैक कर सकते है. इस रेसिपी में दाल को उबाल कर उसे जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक के साथ पकाया जाता है.
Ingredients
-
1 कप सफ़ेद उरद दाल
-
1/4 कप पानी
-
1 प्याज
-
काट ले
-
1 इंच अदरक
-
बारीक काट ले
-
1 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
1/4 छोटा चम्मच हींग
-
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चम्मच घी
-
1 निम्बू
-
रस निकाल ले
-
हरा धनिया
-
थोड़ा
-
गार्निश के लिए बारीक काट ले
Instructions
Step 1
सुखी उरद दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले उरद दाल को अच्छी तरह से पानी से धो ले
Step 2
अब दाल को 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दे
Step 3
4 से 5 घंटे के बाद पानी निकाल ले और दाल को अलग से रख ले
Step 4
अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डाले। इसमें स्टीमर पैन डाले और उसमे दाल डाल दे
Step 5
कुकर बंद करें और 3 सिटी आने तक पका ले
Step 6
गैस बंद करें और प्रेशर निकलने दे
Step 7
कुकर खोले और दाल को अलग से रख ले
Step 8
अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें जीरा, हींग डाले और जीरा तड़कने तक पका ले
Step 9
जीरा तड़कने के बाद इसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 10
अब इसमें पकी हुई उरद दाल, हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 11
कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट तक पकने दे
Step 12
अब इसमें निम्बू का रस डाले और मिला ले
Step 13
हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। सुखी उरद दाल रेसिपी को गुजराती कढ़ी, फुल्का और आमरस के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।