CookingBook.in
स्मोक्ड ढाबा दाल रेसिपी - Smoked Dhaba Dal Recipe

स्मोक्ड ढाबा दाल रेसिपी - Smoked Dhaba Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine Punjabi
Diet High Protein Vegetarian

स्मोक्ड ढाबा दाल रेसिपी एक क्लासिक रेसिपी है जिसमे बहुत सारी डालो का प्रयोग किया जाता है. इसमें डाल को स्मोक करने के लिए कोयले का प्रयोग किया जाता है जिससे इस दाल का स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह दाल आपको हर ढाबे पर मिलेगी और इसका स्वाद आपको बार बार वहा ले जायेगा। 

Ingredients

  • 1/2 कप अरहर दाल
  • 1/2 कप हरी मूंग दाल
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 2 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 2 कली लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • बारीक काट ले
  • 1 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक या सेंधा नमक
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • तड़के के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 कली लहसुन
  • पतला और सीधा काट ले
  • 4 टहनी हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • तोड़ ले
  • 1 कोयला

Instructions

Step 1

स्मोक्ड ढाबा दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले तुअर दाल, हरी मूंग दाल को 1 घण्टे के लिए पानी में सोख ले

Step 2

अब एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। इसमें प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 3

 प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, काला नमक डाले और मिला ले

Step 4

2 मिनट के बाद इसमें भिगोई हुई दाल, 3 कप पानी डाले, मिलाए और कुकर को बंद कर ले

Step 5

2 से 3 सिटी आने तक पका ले

Step 6

3 सिटी आने के बाद गैस की आंच कम करें और 5 से 8 मिनट के लिए पका ले

Step 7

पकने के बाद, गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 8

कुकर खोले, दाल को मिलाए और हरे धनिये डाल कर फिर से मिला ले

Step 9

 अब कोयले को सीधा गैस की आंच पर गरम कर ले

Step 10

कोयले के लाल होने के बाद एक हीटप्रूफ़ बाउल में डाले। इस बाउल को दाल के ऊपर रखें और कोयले पर थोड़ा घी डाले। दाल को 1 मिनट के लिए ढक दे

Step 11

 बाउल निकाले और एक बाउल में डाल दे

Step 12

अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, लहसुन, सुखी लाल मिर्च डाले और 15 से 20 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 13

इस तड़के को दाल में डाले और मिला ले

Step 14

परोसे। स्मोक्ड ढाबा दाल रेसिपी को सेव टमाटर की सब्ज़ी और तंदुरी रोटी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe