मैंगलोर फिश करी रेसिपी - Mangalore Fish Curry Recipe
मैंगलोर फिश करी रेसिपी एक स्वादिष्ट डिश है जो दक्षिण भारत के मैंगलोर में बहुत बनाई जाती है. इस करी में नारियल और इमली का प्रयोग किया जाता है. इसके साथ इसमें हरी मिर्च का भी प्रयोग किया जाता है जो इसे बहुत ही स्वादिष्ट बनाता है.
Ingredients
-
500 ग्राम किंग फिश
-
काट ले
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
4 हरी मिर्च
-
सीधा और पतला काट ले
-
3/4 कप नारियल का दूध
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
-
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
25 ग्राम इमली
-
1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
-
कढ़ी पत्ता
-
थोड़े
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
मैंगलोर फिश करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मछली को पानी से अच्छी तरह से धो ले
Step 2
अब इस पर नमक, हल्दी पाउडर लगाए और अलग से रख दे
Step 3
एक बाउल में गरम पानी ले और इसमें इमली डाले। अलग से रख दे
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले इसमें प्याज, हरी मिर्च डाले और प्याज के सुनहरा भूरा होने तक पका ले
Step 5
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 6
अब इसमें इमली का रस डाले और मिला ले
Step 7
अब इसमें 3/4 कप पानी डाले और 4 से 5 मिनट तक उबाल ले
Step 8
अब इसमें मैरिनेटेड मछली डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 9
गैस की आंच कम करें, इसमें नारियल का दूध, कढ़ी पत्ता डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 10
अब एक मिनट के बाद गैस बंद करें, सर्विंग बाउल में डाले और परोसे। मैंगलोर फिश करी रेसिपी को चावल और पुदीना प्याज कचुम्बर सलाद रेसिपी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।