अमृतसरी छोले रेसिपी - White Chickpeas In Spicy Gravy (Recipe In Hindi)
अमृतसरी छोले को काबुली चने से बनाया जाता है. यह सब्ज़ी अक्सर ढाबो पर मिलती है और इसे टमाटर और प्याज की ग्रेवी में पकाया जाता है. इसमें रोज के मसालों का प्रयोग किआ जाता है जो इस सब्ज़ी को और भी स्वादिष्ठ बनाता है.
Ingredients
-
1 कप काबुली चना या छोला
-
धोकर भिगो ले
-
काली चाय
-
एक बैग
-
टमाटर की प्यूरी के लिए
-
1 टमाटर
-
2 हरी मिर्च
-
छोले मसाला के लिए
-
2 बड़े चमच्च तेल
-
1 बड़े चमच्च घी
-
या माखन
-
1 स्टार अनीस
-
1 तेज पत्ता
-
1 इंच दाल चीनी
-
5 मेथी के दाने
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
1/2 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
-
2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
2 छोटे चमच्च चना मसाला पाउडर
-
1 प्याज
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च लहसुन
-
कस ले
-
1 छोटा चमच्च अदरक
-
कस ले
-
1 बड़ी इलाइची
-
1/2 छोटा चमच्च चाट मसाला पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
हरा धनिया
-
प्रयोग अनुसार (गार्निश के लिए)
-
कसूरी मेथी
-
प्रयोग अनुसार (गार्निश के लिए)
Instructions
Step 1
अमृतसरी छोले बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च की प्यूरी बना ले और अलग से रख दे
Step 2
अब एक कढ़ाई में तेल और घी गरम करें। इसमें स्टार अनीस, तेज पत्ता, दालचीनी और मेथी के दाने डाले। 15 सेकण्ड्स के लिए पकने दे
Step 3
15 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज और हींग डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए। प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 4
इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और चना मसाला पाउडर डाले। 2 से 4 मिनट के लिए पकने दे
Step 5
4 मिनट बाद इसमें पके हुए चने और प्रयोग अनुसार चने वाला पानी डाले। मिलाए और इसमें बड़ी इलाइची, चाट मसाला और नमक डाले। 10 मिनट के लिए पकने दे
Step 6
10 मिनट बाद कसूरी मेथी डाले और मिलाए। गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। अमृतसरी छोले को चावल/रोटी और बुरानी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।