वीट ग्रास रसम रेसिपी - Wheat Grass Rasam (Recipe In Hindi)
यह तो हम सब जानते है की वीट ग्रास हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. वीट ग्रास रसम में वीट ग्रास जूस को इमली, टमाटर, रसम पाउडर के साथ पकाया जाता है और उसमे दक्षिण भारतीय मसालो का तड़का दिया जाता है. आप इसे अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है.
Ingredients
-
100 ग्राम वीट ग्रास
-
8 छोटे टमाटर
-
चेरी टमाटर
-
20 ग्राम इमली
-
1-1/2 छोटा चमच्च रसम पाउडर
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च राइ
-
2 कली लहसुन
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
1 सुखी लाल मिर्च
-
कढ़ी पत्ता
-
थोड़ा
-
हरा धनिया
-
थोड़ा
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/2 छोटा चमच्च हींग
-
पानी
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
वीट ग्रास रसम बनाने के लिए सबसे पहले वीट ग्रास को अच्छी तरह से धो ले
Step 2
एक कटोरी में इमली को पानी में भिगो दे और 10 मिनट बाद उसका रस निकाल ले
Step 3
वीट ग्रास और इमली के पानी को ब्लेंड करले। थोड़ा और पानी डाले और मिला ले
Step 4
वीट ग्रास के मिश्रण को छान ले और अलग से रख दे
Step 5
अब एक कढ़ाई में हींग, टमाटर, वीट ग्रास, इमली का जूस, हल्दी पाउडर, नमक, कढ़ी पत्ता डाले और उबाल ले
Step 6
उबाला आने के बाद इसमें रसम पाउडर डाले और मिला ले
Step 7
2 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर ले
Step 8
अब एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें राइ, सुखी लाल मिर्च, लहसुन, जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 9
इस तड़के को रसम में डाले, मिलाए और हरे धनिये से गार्निश करें। वीट ग्रास रसम को बीटरूट थोरन और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।