वाटरमेलन और पम्पकिन सीड्स पौड़ी रेसिपी - Watermelon And Pumpkin Seeds Podi Recipe
वाटरमेलन और पम्पकिन सीड्स पौड़ी रेसिपी बहुत ही सेहतमंद पौड़ी है जो की बहुत ही ताज़ा स्वाद देती है. क्यूंकि यह सेहतमंद है, आप इसे अपने रोज के खाने में मिला सकते है. इस पौड़ी को बनाए और हमे विश्वास है की आपको यह जरूर पसंद आएगी।
Ingredients
-
1/4 कप तरबूज के बीज
-
(वाटरमेलन सीड्स)
-
1/4 कप कद्दू के बीज
-
(पम्पकिन सीड्स)
-
1/3 कप सफ़ेद उरद दाल
-
10 सुखी लाल मिर्च
-
1/2 कप कढ़ी पत्ता
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
वाटरमेलन और पम्पकिन सीड्स पौड़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार रखें। एक कढ़ाई गरम करें। इसमें उरद दाल डाले और सुनहरा होने तक पका ले
Step 2
गैस बंद करें और अलग से निकाल के रख ले
Step 3
उसी कढ़ाई में सुखी लाल मिर्च डाले और 1 मिनट के लिए सेके। अब इसमें कढ़ी पत्ता डाले और कढ़ी पत्ते के कुरकुरे होने तक पका ले
Step 4
अलग से निकाल के रख ले
Step 5
इसी तरह दोनों बीज भी सेक ले
Step 6
सबको ठंडा होने तक अलग से रख ले
Step 7
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में साड़ी सकी हुई सामग्री, हींग, नमक डाले और पाउडर बनाने के लिए पीस ले
Step 8
परोसे। वाटरमेलन और पम्पकिन सीड्स पौड़ी रेसिपी को चावल, कीरई सांबर और पत्ता गोभी थोरन के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।