मिलागु रसम रेसिपी - Village Style Pepper Rasam (Recipe In Hindi)
मिलागु रसम एक सेहतमंद रेसिपी है जिसमे लहसुन, काली मिर्च और जीरा का प्रयोग किया जाता है. यह रसम उन दिनों के लिए बहुत अच्छा है जब आप एक लम्बे हॉलिडे से घर आये है और कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हो.
Ingredients
-
1 कप इमली का पानी
-
2 टमाटर
-
काट ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
मसाला पेस्ट के लिए
-
2 कली लहसुन
-
1 छोटा चमच्च पूरी काली मिर्च
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
2 छोटा चमच्च अरहर दाल
-
तड़के के लिए
-
1 छोटा चमच्च घी
-
1/2 छोटा चमच्च राइ
-
हींग
-
चुटकी भर
Instructions
Step 1
मिलागु रसम बनाने के लिए सबसे पहले पेस्ट बनाने की सारी सामग्री को पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दे
Step 2
पेस्ट बनाते वक़्त आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकते है
Step 3
इमली से रस निकाल ले और बची हुई इमली को फेक दे
Step 4
एक सॉसपैन में इमली का रस, पेस्ट, टमाटर, कढ़ी पत्ता डाले और 10 मिनट के लिए पका ले
Step 5
10 मिनट के बाद इसमें नमक डाले और मिलाए। अगर पानी कम लगे तो थोड़ा और डाले। 5 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर ले। अब एक तड़का पैन में घी गरम करें और उसमे राइ डाले। 10 सेकण्ड्स के बाद हींग डाले और गैस बंद कर ले
Step 6
तड़के को दाल में डाले और मिला ले
Step 7
गरमा गरम परोसे। मिलागु रसम को कीरई सांबर, गाजर बीन्स थोरन, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।