CookingBook.in
वेरुसेनेगा सांबर रेसिपी - Verusenaga Sambar Recipe

वेरुसेनेगा सांबर रेसिपी - Verusenaga Sambar Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine South Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

वेरुसेनेगा सांबर रेसिपी, सरल और स्वादिष्ट सांबर है जिसमे ताज़ी मूंगफली का प्रयोग किया जाता है. आप इसे एक बार अपने किचन में बनाए और हमे विश्वास है की आप यह सांबर बार बार बनाएँगे। इसका स्वाद और भी बढ़ाने के लिए इसमें ताज़ा पिसा हुआ सांबर पाउडर डाले।

Ingredients

  • 2 कप मूंगफली
  • रोस्ट कर कर छील ले
  • 1-1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 1 बड़ा चम्मच सांबर पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच इमली का पेस्ट
  • 4 टहनी हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • तड़के के लिए
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच राइ

Instructions

Step 1

वेरुसेनेगा सांबर रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को प्रेशर कुकर में पानी के साथ डाले। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले

Step 2

बचा हुआ पानी फेक दे और मूंगफली को अलग से रख दे

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पका ले

Step 4

नरम होने के बाद एक बाउल में निकाल ले

Step 5

 अब उसी कढ़ाई में आधी उबली हुइ मूंगफली, जीरा, इमली का पेस्ट, तले हुए प्याज, हरा धनिया, सांबर पाउडर एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले

Step 6

 इस पेस्ट को बचे हुए मूंगफली के साथ कुकर में डाले। इसमें नमक, टमाटर, 1 कप पानी डाले और 3 से 4 मिनट तक पका ले

Step 7

 अब तड़के के लिए, तड़का पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे

Step 8

तड़कने के बाद इसमें सुखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 9

 इससे सांबर में डाले और मिला ले

Step 10

 वेरुसेनेगा सांबर रेसिपी को दिन के खाने के लिए चाउ चाउ थोरन, चावल और पापड़ के साथ परोसे।

Share this recipe