वेजिटेबल राइस उपमा रेसिपी - Vegetable Rice Upma (Recipe In Hindi)
वेजिटेबल राइस उपमा एक ऐसी नाश्ते की डिश है जिस बनाने में ज्यादा वक़्त नै लगता और यह आपके सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. उपमा एक ऐसी डिश है जिसमे आप रवा, रागी, मिलेट आदि का प्रयोग भी कर सकते है. अपनी पसंद की सब्ज़ी इसमें मिलाए और नाश्ते का आनंद ले.
Ingredients
-
1 कप चावल
-
1 प्याज
-
1 टमाटर
-
4 हरी मिर्च
-
काट ले
-
1 इंच अदरक
-
कस ले
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1 गाजर
-
बारीक काट ले
-
5 हरा बीन्स
-
काट ले
-
1/4 कप हरे मटर
-
2 बड़े चमच्च तेल
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
1 बड़ा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
-
1 बड़ा चमच्च चना दाल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
2 कप पानी
-
गरम
Instructions
Step 1
वेजिटेबल राइस उपमा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो ले
Step 2
पानी निकाल ले और इस मिश्रण को एक कपडे पर फैला ले
Step 3
सूखने के बाद चावल को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 4
एक स्टीमर में गाजर, हरे बीन्स, मटर को थोड़े नमक के साथ डाले और पका ले
Step 5
अलग से रख दे
Step 6
प्रेशर कुकर में तेल गरम कर ले
Step 7
इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 8
10 सेकण्ड्स के बाद इसमें उरद दाल, चना दाल डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 9
1 मिनट के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, कढ़ी पत्ता डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 10
प्याज के नरम होने के बाद, इसमें टमाटर डाले और उसके नरम होने के लिए पका ले
Step 11
पकी हुई सब्जिआ, नमक डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 12
3 कप गरम पानी डाले और पानी के उबलने तक पकाए। पानी के उबलने के बाद इसमें चावल का पाउडर डेल
Step 13
अच्छी तरह से मिला ले और कुकर में 2 सिटी आने तक पकाए। प्रेशर को निकलने दे
Step 14
कुकर को खोले और मिला ले
Step 15
इसमें 1 बड़ा चमच्च घी डाले और मिला ले
Step 16
हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। वेजिटेबल राइस उपमा को नारियल की चटनी और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।