साउथ इंडियन स्टाइल वेजिटेबल कुरमा रेसिपी - Vegetable Kurma (Recipe In Hindi)
साउथ इंडियन स्टाइल वेजिटेबल कुरमा एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे बहुत सारी सब्ज़िओ का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें काजू और नारियल के पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है. इससे आप अपने दिन के खाने के लिए भी बना सकते है.
Ingredients
-
2 कप सब्जिआ
-
गाजर
-
बीन्स
-
हरे मटर
-
आलू और गोभी
-
2 प्याज
-
2 टमाटर
-
प्यूरी बना ले
-
2 हरी मिर्च
-
1 बड़ा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1-1/2 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
2 इंच दाल चीनी
-
3 इलाइची
-
4 लॉन्ग
-
1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
-
4 बड़े चमच्च नारियल
-
कस ले
-
2 बड़े चमच्च खस खस
-
15 काजू
-
2 बड़े चमच्च तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
हरा धनिया
-
थोड़ा (गार्निश के लिए)
Instructions
Step 1
साउथ इंडियन स्टाइल वेजिटेबल कुरमा बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्ज़िओ को धो कर काट ले
Step 2
अब इन्हे प्रेशर कुकर में पानी और नमक के साथ डाले और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 3
प्ठन्डे पानी के निचे रखे ताकि पानी निकल जाए
Step 4
अलग से रख दे
Step 5
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में प्याज और टमाटर डाले और इसका पेस्ट बना ले
Step 6
काजू को 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दे
Step 7
उसके बाद उसे खस खस और थोड़ा पानी के साथ एक मिक्सर में डाले और पीस ले
Step 8
नारियल का भी पेस्ट बना ले और अलग से रख दे
Step 9
अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 10
इसमें दालचीनी, इलाइची और लॉन्ग डाले। 15 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डाले। प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 11
अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 1 मिनट तक पका ले
Step 12
अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 3 मिनट तक पकने दे
Step 13
अब इसमें सारे मसाले डाले और मिला ले
Step 14
अब इसमें सब्जिआ, नमक और पानी डाले और 5 मिनट तक पकने दे
Step 15
इसमें नारियल खस खस का पेस्ट डाले, मिलाए और गैस बंद कर दे
Step 16
परोसे। साउथ इंडियन स्टाइल वेजिटेबल कुरमा को बीटरूट पचड़ी और लच्छा पराठा के साथ रात के खाने के लिए परोसे