वेगन छोले और ब्रोकली करी रेसिपी - Vegan Chickpeas And Broccoli Curry Recipe
अगर आप वेगन है तो आप वेगन छोले और ब्रोकली करी रेसिपी बना सकते है. यह खाने में स्वादिष्ट है और बहुत सेहतमंद भी है. आप इस रेसिपी को अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है या फिर अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
1 बड़ा चमच्च तेल
-
1 इंच दाल चीनी
-
2 लौंग
-
1 कप काबुली चना या छोला
-
1 कप ब्रोकली
-
1 प्याज
-
काट ले
-
1 टमाटर
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
-
1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 कप पानी
-
हरा धनिया
-
थोड़ा
-
काट ले
Instructions
Step 1
वेगन छोले और ब्रोकली करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने को पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दे
Step 2
कुकर में काबुली चने को डाले और 3 घंटे के लिए पका ले
Step 3
प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 4
प्रेशर निकलने के बाद 1/4 कप काबुली चने को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 5
एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 6
तेल गरम होने के बाद इसमें दालचीनी, लॉन्ग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 7
अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 8
प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 9
2 से 3 मिनट के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले
Step 10
टमाटर के नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डाले। मिला ले
Step 11
2 मिनट के बाद इसमें काबुली चने और पिसा हुआ चने का पेस्ट डाले। 1 कप पानी डाले और उबाल ले
Step 12
गैस की आंच कम करें और सब्ज़ी को पकने दे
Step 13
अब एक सॉसपैन में पानी डाले और उबलने दे
Step 14
उबाला आने के बाद इसमें ब्रोकली डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 15
2 मिनट के बाद ब्रोकली को ठन्डे पानी से धो ले और अलग से रख दे
Step 16
ग्रेवी के पक जाने के बाद इसमें ब्रोकली डाले और मिला ले
Step 17
2 से 3 मिनट के लिए पकाए, हरे धनिये से गर्निश करें और परोसे
Step 18
वेगन छोले और ब्रोकली करी को तवा पराठा और बूंदी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।