CookingBook.in
वरन भात रेसिपी - Varan Bhaat Recipe

वरन भात रेसिपी - Varan Bhaat Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine Goan Recipes
Diet Vegetarian

वरन भात एक सरल और जल्द बनने वाली गोअन रेसिपी है जिसे ज्यादातर त्यौहार या किसी भी ख़ास दिन बनाया जाता है. इसे भगवन को चढ़ाया जाता है, फिर इसका सेवन किया जाता है. इसमें आप कढ़ी पत्ते का तड़का भी डाल सकते है, लेकिन ज्यादातर इसमें तड़का नहीं डाला जाता।

Ingredients

  • 1/4 कप अरहर दाल
  • 1 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 1/4 कप नारियल
  • कस ले
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तड़के के लिए
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1 छोटा चम्मच जीरा

Instructions

Step 1

वरन भात रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम प्रेशर कुकर में तुअर दाल के साथ हरी मिर्च, 1 कप पानी डालेंगे। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले

Step 2

अब आंच को धीमा करें और 5 मिनट के लिए पका ले

Step 3

 गैस बंद कर दे

Step 4

 प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 5

 अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, हल्दी पाउडर, जीरा, थोड़ा पानी डाले और पीस ले

Step 6

अब इसमें पकी हुई दाल, नमक डाले, मिलाए और बाउल में निकाल ले

Step 7

तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 8

तड़के को दाल में डाले और मिला ले

Step 9

परोसे। वरन भात रेसिपी को चावल और हरे प्याज और आलू की सब्ज़ी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe