CookingBook.in
उरद की सुखी दाल रेसिपी - Urad Ki Sukhi Dal Recipe

उरद की सुखी दाल रेसिपी - Urad Ki Sukhi Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

उरद की सुखी दाल रेसिपी एक पंजाबी रेसिपी है जिसमे उरद दाल और रोज के मसालो का प्रयोग किया जाता है. आप इसे अपने लंच बॉक्स में पराठो के साथ भी परोस सकते है या फिर इसे अपने खाने के साथ में साइड डिश के तरह बनाने। यह बहुत आसान रेसिपी है और बहुत कम समय में बन भी जाती है.

Ingredients

  • 1 कप सफ़ेद उरद दाल
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तड़के के लिए
  • 1 प्याज
  • पतला काट ले
  • 1 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • कस ले
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच निम्बू का रस
  • हरा धनिया
  • थोड़ा
  • गार्निश के लिए बारीक काट ले

Instructions

Step 1

उरद की सुखी दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से धो ले और फिर दाल को 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दे

Step 2

 सोखने के बाद दाल को प्रेशर कुकर में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले, मिलाए और कुकर बंद कर ले

Step 3

 2 सिटी आने तक पका ले और अलग से रख ले

Step 4

 अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 5

10 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 6

 अब इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर डाले और मिला ले

Step 7

1 मिनट के बाद निम्बू का रस डाले और मिला ले

Step 8

 उरद की सुखी दाल रेसिपी को तवा पराठा और गाजर तड़का रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe