CookingBook.in
तुरई बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी - Turai Baingan Ki Sabzi Recipe

तुरई बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी - Turai Baingan Ki Sabzi Recipe

By Admin
Prep Time Total in 55 M
Course Lunch
Cuisine Parsi Recipes
Diet Vegetarian

तुरई बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी एक स्वादिष्ट सब्ज़ी है जिसमे तुरई और बैंगन को रोज के मसलो के साथ पकाया जाता है. इसमें धंसक मसाला का प्रयोग किया जाता है जो इस सब्ज़ी को और भी फ्लेवर देता है. इस सब्ज़ी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए टमाटर और प्याज का भी प्रयोग किया जाता है. 

Ingredients

  • 6 बैंगन
  • छोटे
  • गोल काट ले
  • 1 तुरई
  • छीलकर गोल काट ले
  • 1 प्याज
  • पतला और सीधा काट ले
  • 4 कली लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 1 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च गुड़
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1-1/2 छोटा चमच्च अमचूर
  • 2 छोटे चमच्च धंसक मसाला
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

तुरई बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को काट कर पानी में भिगो दे

Step 2

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें बैंगन, नमक डाले और बैंगन को दोनों तरफ से पका ले

Step 3

अलग से रख दे

Step 4

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें लहसुन, प्याज डेल और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 5

 प्याज के नरम होने के बाद, इसमें टमाटर डाले और मिला ले

Step 6

टमाटर के नरम होने के बाद इसमें धंसक मसाला, तुरई डाले और मिला ले

Step 7

1 मिनट बाद इसमें नमक, अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर डाले, कढ़ाई को ढके और तुरई के पकने तक पका ले

Step 8

तुरई के पक जाने के बाद इसमें बैंगन डाले और मिला ले

Step 9

मिलाने के बाद इसमें गुड़ डाले और 2 मिनट के लिए पका ले

Step 10

पकने के बाद एक बाउल में निकाले और हरे धनिए से गार्निश करें। तुरई बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी को ढाबा स्टाइल दाल फ्राई , फुल्का, बूंदी रायता और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe