CookingBook.in
टमाटर गोत्सुरेसिपी - Tomato Gotsu (Recipe In Hindi)

टमाटर गोत्सुरेसिपी - Tomato Gotsu (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Lunch
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

टमाटर गोत्सु एक मसालेदार और खट्टी सब्ज़ी है जिसमे टमाटर का प्रयोग किया जाता है. आप इसे नाश्ते में भी बना सकते है। यह इडली, डोसा, पोंगल, पराठा के साथ परोसा जा सकता है। 

Ingredients

  • 2 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 4 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 2 छोटा चमच्च सांबर पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च काली उरद दाल (स्प्लिट)
  • हींग
  • चुटकी भर
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

टमाटर गोत्सु बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 2

 15 सेकण्ड्स बाद इसमें हींग, कढ़ी पत्ता डाले और 30 सेकंड्स तक पकाए। 30 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। इसमें धनिया पाउडर, सांबर पाउडर, 1 कप पानी और नमक डाले। मिलाए, कढ़ाई को ढ़के और 10 मिनट के लिए पकने दे

Step 3

10 मिनट बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। टमाटर गोत्सु को ककड़ी और हरी मिर्च का रायता और तवा पराठे के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।

Share this recipe