टमाटर और कढ़ी पत्ते की चटनी रेसिपी - Tomato Curry Leaf Chutney Recipe
टमाटर और कढ़ी पत्ते की चटनी रेसिपी एक साइड डिश है जिसे आप अपने खाने के साथ परोस सकते है. इसमें प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाता। इसमें टमाटर और हरी मिर्च को पीस कर रोज के मसालों के साथ पकाया जाता है. यह बनाने में बहुत आसान है और आप इसे कम समय में तैयार भी कर सकते है.
Ingredients
-
4 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
2 टहनी कढ़ी पत्ता
-
2 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1 टहनी हरा धनिया
-
बारीक काट ले
-
नमक
-
या सेंधा नमक
-
स्वाद अनुसार
-
शक्कर
-
चुटकी भर
Instructions
Step 1
टमाटर और कढ़ी पत्ते की चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले, एक कड़ाही में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च डाले और हरी मिर्च के नरम होने तक पका ले
Step 3
अब इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, हरा धनिया, नमक, शक्कर डाले और टमाटर के एकदम नरम होने तक पका ले। इसमें 15 मिनट लगेंगे। 15 मिनट के बाद गैस बंद करें और इसे ठंडा होने में रख ले
Step 4
अब इसे एक ब्लेंडर में डाले और पीस ले
Step 5
परोसे। टमाटर और कढ़ी पत्ते की चटनी रेसिपी को घी रोस्ट डोसा और टमाटर प्याज सांबर के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।