CookingBook.in
टमाटर की चटनी रेसिपी - Tomato Chutney (Recipe In Hindi)

टमाटर की चटनी रेसिपी - Tomato Chutney (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 35 M
Course South Indian Breakfast
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

टमाटर चटनी एक सरल चटनी रेसिपी है जो दक्षिण भारत में स्ट्रीट पर डोसे के साथ परोसी जाती है. इस पर तड़का दिया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Ingredients

  • 200 ग्राम प्याज
  • काट ले
  • 400 ग्राम टमाटर
  • काट ले
  • 1/2 कप नारियल
  • कस ले
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 सुखी लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चमच्च चना दाल
  • 2 बड़े चमच्च हरा धनिया
  • बारीक काट ले टहनी के साथ
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • 3 सुखी कश्मीरी मिर्च 
  • नमक
  • तड़के के लिए
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • कढ़ी पत्ता
  • थोड़े
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1 हींग
  • चुटकी भर
  • 2 सुखी लाल मिर्च

Instructions

Step 1

टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें चना दाल और सुखी लाल मिर्च डाले। १० सेकण्ड्स बाद गैस बंद कर दे

Step 2

इस मिश्रण को नारियल के साथ पीस ले और अलग से रख दे

Step 3

 उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले

Step 4

अब इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले

Step 5

गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे

Step 6

ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में नारियल के मिश्रण के साथ डाले और पीस ले

Step 7

पीसने के बाद एक बाउल में निकाल ले

Step 8

अब इसमें धनिया डाले और मिला ले

Step 9

अब तड़के के लिए एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, हींग, कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मीर्च डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 10

इस तड़के को चटनी में डाले, मिलाए और परोसे। टमाटर चटनी को इडली/ डोसा या अलग अलग प्रकार के डोसे के साथ परोसे।

Share this recipe