तोगरिकायी उसली रेसिपी - Togarikaayi Usli Recipe
तोगरिकायी उसली रेसिपी कर्नाटक की डिश है जिसे आप अपने रोज के खाने के साथ बना सकते है, उसली का मतलब कन्नड़ में स्टिर फ्राइड दाल होता है. इस रेसिपी में हमने तोगरिकायी (हरे पिगन बीन्स) का प्रयोग किया है. आप इसे अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
2 कप हरी तुअर दाल
-
ताज़ी
-
1/4 कप तेल
-
10 हरी मिर्च
-
2 लहसुन
-
1/2 कप हरा धनिया
-
काट ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 बड़ा चमच्च मक्खन
-
1 छोटा चमच्च राइ
Instructions
Step 1
तोगरिकायी उसली रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें राइ डाले और तड़कने दे
Step 3
अब इसमें हरी मिर्च डाले और मिला ले
Step 4
1 मिनट बाद ताज़ी हरी तुअर दाल डाले और मिला ले
Step 5
2 से 3 मिनट बाद अपने अनुसार पानी डाले। (3/4 हरी दाल पानी से ढक जानी चाहिए)
Step 6
कुकर को बंद करें और 1 सिटी आने तक पका ले
Step 7
प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 8
कुकर खोले और उसमे नमक, धनिया, लहसुन डाले। मिलाए और कुकर बंद करले। 1 सिटी आने तक फिर से पकाए। प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले, मक्खन डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 9
परोसे। तोगरिकायी उसली को टमाटर प्याज सांबर, चाउ चाउ थोरन और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।