तीखी खट्टी पाइनएप्पल चटनी रेसिपी - Tangy & Spicy Chunky Pineapple Chutney Recipe
तीखी खट्टी पाइनएप्पल चटनी रेसिपी एक स्वादिष्ट चटनी है जिसे बनाने में बहुत कम समय लगता है. इसमें पाइनएप्पल को काट कर कढ़ी पत्ता, दालचीनी, इलाईची, रेड चिल्ली फलैक्स और पैपरिका पाउडर के साथ पकाया जाता है जो इस चटनी को तीखा स्वाद देती है.
Ingredients
-
2 कप पाइनएप्पल
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च तेल
-
1 इलाईची
-
1 दालचीनी
-
2 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च रेड चिल्ली फलैक्स
-
1 छोटा चमच्च पैपरिका पाउडर
-
2 छोटे चमच्च शक्कर
-
1/4 कप पानी
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
तीखी खट्टी पाइनएप्पल चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
तेल गरम होने के बाद इसमें इलाईची, दालचीनी, कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पकने दे
Step 3
10 सेकण्ड्स बाद इसमें हल्दी पाउडर, रेड चिल्ली फलैक्स, पैपरिका पाउडर, शक्कर, पानी और नमक डाले। मिला ले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 4
इसमें पाइनएप्पल के टुकड़े डाले और 8 से 10 मिनट के लिए पका ले
Step 5
गैस बंद करें और परोसे
Step 6
तीखी खट्टी पाइनएप्पल चटनी को श्रीलंकन फ्राइड एग करी और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।