पुलि इंजी रेसिपी - Tamarind Ginger Chutney
पुलि इंजी रेसिपी एक स्वाद से भरपूर चटनी है जिसमे अदरक, गुड़ और हरी मिर्च का प्रयोग किया जाता है. यह एक सरल रेसिपी है और आप इसे बनाकर फ्रिज में 1 या 2 हफ्ते के लिए रख भी सकते है.
Ingredients
-
1 कप इमली का पेस्ट
-
निम्बू जितना
-
2 बड़े चम्मच अदरक
-
काट ले
-
2 बड़े चम्मच हरी मिर्च
-
काट ले
-
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1/4 छोटा चम्मच मेथी के दाने
-
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1/4 छोटा चम्मच हींग
-
3 बड़े चम्मच गुड़
-
1 बड़ा चम्मच तिल का तेल
-
1/4 छोटा चम्मच राइ
-
2-3 कढ़ी पत्ता
-
बारीक काट ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
पुलि इंजी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें राइ, मेथी के दाने डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 3
अब इसमें हींग, कढ़ी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 4
अब इसमें हल्दी पाउडर, इमली का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गुड़, नमक डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 5
अब इस मिश्रण में उबाला आने दे
Step 6
उबाला आने के बाद, आंच को धीमा करें और 15 मिनट के लिए पकने दे
Step 7
अब गैस बंद करें और परोसे
Step 8
पुलि इंजी को आप घी रोस्ट डोसा और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे