तड़के वाली अरहर दाल रेसिपी - Tadka Arhar Dal Recipe
तड़के वाली अरहर की दाल एक सरल और पौष्टिक रेसिपी है जिसे एक पॉट में बना सकते है. इसमें दाल के पकने के बाद लहसुन का तड़का लगाया जाता है जो इसे एक अलग स्वाद देता है. यह बनाने में बहुत आसान है इसलिए आप इसे अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है.
Ingredients
-
1 कप अरहर दाल
-
1 प्याज
-
पतला और सीधा काट ले
-
1 इंच अदरक
-
कस ले
-
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
1 इंच दाल चीनी
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 बड़ा चम्मच निम्बू का रस
-
5 टहनी हरा धनिया
-
बारीक काट ले
-
तड़के के लिए
-
1 बड़ा चम्मच घी
-
4 कली लहसुन
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
1/2 छोटा चम्मच जीरा
Instructions
Step 1
तड़के वाली अरहर दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से धो ले
Step 2
अब इस दाल को प्रेशर कुकर में प्याज, अदरक, हल्दी पाउडर, नमक, टमाटर, दालचीनी और 2-1/2 कप पानी के साथ डाले, मिलाए और बंद कर ले
Step 3
गैस चालू करें और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 4
इसके बाद गैस की आंच धीमी करें और 3 से 4 मिनट के लिए पकने दे
Step 5
गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 6
प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले और दाल को अच्छी तरह से मिला ले
Step 7
इसमें निम्बू का रस और हरा धनिया डाले और फिर से मिला ले
Step 8
अब तड़के के लिए, एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, लहसुन, लाल मिर्च डाले और लहसुन के हल्का भूरा होने तक पका ले
Step 9
इस तड़के को दाल में डाले और मिला ले
Step 10
गरमा गरम परोसे। तड़के वाली अरहर दाल के साथ तवा पराठा और भिंडी मसाला परोसे। आप खाने के बाद मसाला छास भी परोस सकते है