CookingBook.in
तोतापुरी आम की चटनी रेसिपी - Sweet & Spicy Totapuri Mango Chutney Recipe

तोतापुरी आम की चटनी रेसिपी - Sweet & Spicy Totapuri Mango Chutney Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Side Dish
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

तोतापुरी आम की चटनी रेसिपी बनाने में बहुत आसान है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है. इसमें कश्मीरी लाल मिर्च का प्रयोग किया जाता है जो इस चटनी को लाल रंग देता है. आम के सीजन में इस स्वादिष्ट चटनी को बनाए और इसका आनंद ले.

Ingredients

  • 250 ग्राम कच्चा आम
  • तोतापुरी
  • 400 ग्राम गुड़
  • कस ले
  • 2 बड़े चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च जीरा
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

तोतापुरी आम की चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो ले

Step 2

आम को छील ले और अच्छी तरह से काट ले

Step 3

 एक मिक्सर ग्राइंडर में आम, जीरा, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और आधा गुड़ डाले। पीस ले और पेस्ट बना ले

Step 4

 अब इसमें बचा हुआ गुड़ डाले और पेस्ट बना ले

Step 5

आपकी चटनी तैयार है

Step 6

 तोतापुरी आम की चटनी को पूरी और जोधपुरी आलू के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe