धनिये वाला तड़का रायता रेसिपी - Sweet & Spicy Coriander Tadka Raita (Recipe In Hindi)
धनिये वाला तड़का रायता बनाने में बहुत आसान है और इसे पराठे, बिरयानी और पुलाव के साथ परोसा जाता है. इसे बनाने में 15 मिनट लगते है और यह आपके खाने को और भी स्वादिष्ठ बना देता है. तड़का लगाने से इस रायते का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Ingredients
-
1 कप दही
-
फेट ले
-
1/4 कप पानी
-
2 बड़ा चमच्च हरा धनिया
-
बारीक काट ले
-
1 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1/4 छोटा चमच्च तेल
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
1/4 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
पुदीना
-
क्रश कर ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/4 छोटा चमच्च शक्कर
Instructions
Step 1
धनिये वाला तड़का रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही में थोड़ा पानी मिलाए और एक बाउल में उसे अच्छी तरह से फेट ले
Step 2
अब इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, शक्कर और पुदीना डाले और मिला ले
Step 3
अब एक तड़का पेन में तेल गरम करें
Step 4
इसमें जीरा और लाल मिर्च पाउडर डाले। 10 सेकण्ड्स के बाद इसे दही में डाले और मिला ले
Step 5
खाने के साथ परोसे। धनिये वाला तड़का रायता को लहसुनि दाल, सेव टमाटर की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।