शकरकंदी और करेला कुलंबु रेसिपी - Sweet Potato And Bitter Gourd Kulambu (Recipe In Hindi)
शकरकंदी और करेला कुलंबु में शकरकंदी और करेले को प्याज के साथ इमली, सांबर पाउडर और दूसरे मसलो के साथ पकाया जाता है. इस सब्ज़ी का स्वाद खट्टा, मीठा और हल्का सा कड़वा होता है. अगर शकरकंदी और करेला कुलंबु को मिटटी के बर्तन में बनाया जाइये तो इसका स्वाद और भी अच्छा आता है.
Ingredients
-
1/2 कप शकरकंदी
-
1/4 कप प्याज
-
पतला कटा हुआ
-
1 बड़ा चमच्च सूखा नारियल
-
1 कप करेला
-
काटा हुआ
-
2 बड़ा चमच्च इमली का पानी
-
4 सुखी लाल मिर्च
-
तिल का तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
1 बड़ा चमच्च मूंगफली
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1-1/2 बड़ा चमच्च सांबर पाउडर
-
1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चमच्च राई
-
2 छोटा चमच्च मेथी के दाने
-
2 छोटा चमच्च चना दाल
-
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
कढ़ी पत्ता
-
प्रयोग अनुसार
-
पानी
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
शकरकंदी और करेला कुलंबु बनाए के लिए, सबसे पहले इमली को पानी में सोख ले और उसके पानी निकल ले
Step 2
अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 3
उसमे राइ, चना दाल, मेथी के दाने, मूंगफली, सुखी लाल मिर्च और सुख नारियल डाले।इससे 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 4
अब इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाये। इसमें शकरकंदी डाले और आधा पकने तक पकाये। अब इसमें करेले के टुकड़े डाले और 2 मिनट के लिए पकाये। 2 मिनट के बाद कढ़ी पत्ता, नमक, हल्दी पाउडर, सांबर पाउडर और धनिया पाउडर डाले।अच्छी तरह से मिला ले और इसमें इमली का पानी डाले। गधा होने तक पकाए और गरमा गरम परोसे। शकरकंदी और करेला कुलंबु को चावल और बीटरूट थोरण के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।