सूखे मेथी छोले रेसिपी - Sukhe Methi Chole Recipe
सूखे मेथी छोले रेसिपी एक सरल और स्वादिष्ट डिश है जिसमे काबुली चने को उबालकर मेथी मसाला के साथ पकाया जाता है. आप इसे पूरी के साथ नाश्ते में भी परोस सकते है. यह एक पोषण से भरपूर रेसिपी है क्यूंकि इसमें छोले है जो प्रोटीन से भरपूर है और मेथी है जो आयरन से भरपूर है.
Ingredients
-
1-1/2 कप काबुली चना या छोला
-
8 घंटे के लिए भिगो ले
-
2 कप मेथी
-
धो कर बारीक काट ले
-
1 बड़ा चम्मच घी
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
1 तेज पत्ता
-
2 प्याज
-
बारीक काट ले
-
6 कली लहसुन
-
बारीक काट ले
-
1 इंच अदरक
-
बारीक काट ले
-
1 हरी मिर्च
-
काट ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
-
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
2 टमाटर
-
बारीक काट ले
Instructions
Step 1
सूखे मेथी छोले रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने को धो कर रात भर पानी में भिगो ले
Step 2
अगली सुबह, पानी निकाल ले और काबुली चने को प्रेशर कुकर में पानी और नमक के साथ डाले और बंद कर दे
Step 3
7 से 8 सिटी आने तक पका ले या फिर 30 मिनट के लिए पका ले
Step 4
अब गैस की आंच कम करें और 10 मिनट के लिए और पका ले
Step 5
गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 6
कुकर खोले पानी निकाल ले और काबुली चना अलग से रख दे
Step 7
एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें जीरा, तेज पत्ता डाले और जीरा को तडकने दे
Step 8
अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले प्याज के नरम होने के बाद इसमें नमक, हल्दी पाउडर, टमाटर, हल्का पानी डाले और ढक ले
Step 9
टमाटर के नरम होने तक पकाए। कढ़ाई खोले और इसमें मेथी डाले और मेथी के नरम होने तक पकाए।। 2 से 3 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, उबले हुए काबुली चने डाले और मिला ले
Step 10
3 से 4 मिनट तक पकने दे, गैस बंद करें और परोसे। सूखे मेथी छोले रेसिपी को अजवाइन पूरी, बूंदी रायता और पुदीना प्याज कचुम्बर सलाद के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।