श्रीलंकन अंडे की करी रेसिपी - Sri Lankan Egg Curry (Recipe In Hindi)
श्रीलंकन अंडे की करी में श्रीलंकन करी पाउडर का इस्तेमाल किआ जाता है जिससे इस ग्रेवी का स्वाद और भी बढ़ जाता है. इस करी पाउडर को दूसरी नॉन वेग सब्ज़िओ में भी प्रयोग किआ जाता है. यह करी पाउडर स्वाद में तीखा होता है इसलिए स्वाद को बराबर बनाने के लिए आप इसमें नारियल का दूध भी प्रयोग कर सकते है.
Ingredients
-
4 अंडे
-
उबले हुए
-
2 प्याज
-
पीस ले
-
2 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1 छोटा चमच्च धनिये के बीज
-
1/2 छोटा चमच्च सौंफ
-
क्रश कर ले
-
4 टमाटर
-
प्यूरी
-
1 कप नारियल का दूध
-
1 बड़ा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1-1/2 बड़ा चमच्च करी पाउडर
-
श्रीलंकन करी पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
श्रीलंकन पाउडर के लिए
-
4 सुखी लाल मिर्च
-
adjustable
-
1/2 कप धनिये के बीज
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
5 लॉन्ग
-
1 बड़ा चमच्च पूरी काली मिर्च
-
1 इलाइची
-
1 इंच दाल चीनी
-
2 शिमला मिर्च (लाल)
-
इच्छा अनुसार
-
कढ़ी पत्ता
-
थोड़े
Instructions
Step 1
श्रीलंकन अंडे की करी बनाने के लिए सबसे पहले श्रीलंकन करी पाउडर बना ले
Step 2
एक कढ़ाई में कढ़ी पत्ते को सेक लो और ठंडा होने के लिए अलग से रख ले
Step 3
उसी कढ़ाई में बाकी सब मसाले सेक ले और 15 सेकण्ड्स तक पकाए। अब एक मिक्सर ग्राइंडर ले, उसमे सारे सीखे हुए मसाले और कढ़ी पत्ता डाले और पीस ले
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 5
इसमें धनिये के बीज, कढ़ी पत्ता और सौंफ डाले। 10 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट तक पकाए। 2 से 3 मिनट के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और अगले 2 मिनट तक पकाए। 2 मिनट के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले। मिलाए और उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और श्रीलंकन करी पाउडर डाले।3 से 5 मिनट तक पकाए। उसके बाद इसमें नारियल का दूध डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 6
गैस की आंच धीमी कर ले, कढ़ाई को ढ़के और 3 से 5 मिनट के लिए पकने दे
Step 7
उसके बाद उबले हुए अंडे डाले और अगले 2 मिनट तक पकने दे
Step 8
श्रीलंकन अंडे की करी को लच्छा पराठा और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।