CookingBook.in
पालक मटर रेसिपी - Spinach and Green Peas Curry (Recipe In Hindi)

पालक मटर रेसिपी - Spinach and Green Peas Curry (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

पालक मटर एक फलवूर से भरपूर सब्ज़ी है जो बनाने में बहुत आसान है. इसमें पालक की ग्रेवी बनाई जाती है जो पोषण से भरपूर होता है. तड़के के लिए इस सब्ज़ी में घी का ही प्रयोग करें क्यूंकि वो सब्ज़ी के स्वाद को और भी बढ़ाता है.

Ingredients

  • 500 ग्राम्स पालक
  • 1 कप हरे मटर
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 1 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 2 inch अदरक
  • कस ले
  • 3 cloves लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 1/2 teaspoon लाल मिर्च पाउडर
  • 1 teaspoon गरम मसाला पाउडर
  • 1 teaspoon धनिया पाउडर
  • 1 tablespoons तेल
  • तड़के के लिए सामग्री
  • 1 tablespoon घी
  • 1 teaspoon जीरा
  • 2 cloves लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 3 teaspoons प्याज
  • बारीक काट ले
  • 1 सुखी लाल मिर्च
  • 1/4 teaspoon गरम मसाला पाउडर

Instructions

Step 1

पालक मटर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धो कर गरम पानी में नमक के साथ उबाल ले

Step 2

पालक को थोड़े नमक और पानी के साथ ब्लेंडर में दाल कर पीस ले

Step 3

अलग से रख दे

Step 4

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें कसा हुआ लहसुन और अदरक डाले। 2 मिनट तक पकाए और उसमे टमाटर डाले। टमाटर के नरम होने तक पकाए।नरम होने के बाद इसमें मटर और 1/2 कप पानी डाले। मटर के पकने तक पकाए। पकने के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 2 मिनट तक पकने दे

Step 5

 2 मिनट के बाद इसमें पिसा हुआ पालक, नमक डाले और 10 मिनट तक पकने दे

Step 6

10 मिनट के बाद गैस बंद करले। अब एक तड़का पेन में घी गरम करें। इसमें जीरा, लाल मिर्च पाउडर डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 7

15 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज, लहसुन डाले और भूरा होने तक पकाए। गरम मसाला पाउडर डाले, मिलाए और यह तड़का सब्ज़ी में डाल दे

Step 8

 पालक मटर को फुल्का और बूंदी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe