पालक धनिया डोसा रेसिपी - Spinach And Coriander Dosa Recipe
डोसा एक प्रसिद्ध नाश्ते की डिश है जिसे दक्षिण भारत के हर घर में बनाया जाता है. इसे अक्सर नारियल की चटनी और सांबर के साथ परोसा जाता है. यहाँ हम उस डोसे को एक ट्विस्ट देंगे। इस डोसे में हमने धनिये और पालक की प्यूरी मिले है जिससे यह डोसा और भी स्वादिष्ट और सेहतमंद बनता है.
Ingredients
-
3 कप चावल
-
रात भर भिगो दे
-
1 कप सफ़ेद उरद दाल
-
रात भर भिगो दे
-
1 छोटा चम्मच मेथी के दाने
-
रात भर भिगो दे
-
2 छोटे चम्मच नमक
-
100 ग्राम पालक
-
बारीक काट ले
-
हरा धनिया
-
थोड़ा
-
बारीक काट ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
पालक धनिया डोसा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई उरद दाल को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 2
थोड़ा पानी डाले और पेस्ट बना ले
Step 3
अलग से निकाल ले
Step 4
अब चावल को मिक्सर ग्राइंडर में पानी के साथ डाले, पीस ले और बैटर बना ले
Step 5
ध्यान रखें ज्यादा पानी न डाले। अब उरद दाल बैटर और चावल के बैटर को मिलाए, नमक डाले और 12 घंटे के लिए अलग से रख दे
Step 6
अब पालक और धनिया को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस कर पेस्ट बना ले
Step 7
अलग से रख दे
Step 8
अब इसमें पानी डाले और गाढ़ा बैटर बना ले
Step 9
ध्यान रखें ज्यादा पानी डालकर एक दम पतला न बनाए। मिलाए और अलग से रख दे
Step 10
अब एक तवा गरम करें। इस पर थोड़ा तेल डाले और टिशु से पॉच ले
Step 11
तवे के गरम होने के बाद इस पर एक बड़ा चमच्च डोसा मिश्रण डाले और बिच में से बहार की तरफ फैलाए। गोल आकार का डोसा बना ले
Step 12
1 छोटा चमच्च तेल या घी दोसे के चारो तरफ डाले और गैस की आंच तेज कर ले
Step 13
निचे से सुनहरा होने तक पकाए और फिर उसे चमच्च की मदद से पलट दे
Step 14
दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाए और गरमा गरम परोसे। पालक धनिया डोसा रेसिपी को नारियल की चटनी और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।