CookingBook.in
तीखा राजमा पुलाव रेसिपी - Spiced Rajma Pulao Recipe

तीखा राजमा पुलाव रेसिपी - Spiced Rajma Pulao Recipe

By Admin
Prep Time Total in 65 M
Course Dinner
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

तीखा राजमा पुलाव रेसिपी एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे चावल को राजमा और रोज के मसलो के साथ पकाया जाता है. नुट्रिशन से भरपूर, इसमें राजमा का प्रयोग किया जाता है जो आपको प्रोटीन देता है. यह बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है इसलिए आप इसे अपनी हाउस पार्टीज के लिए भी बना सकते है. 

Ingredients

  • 1 कप चावल
  • 1/4 कप राजमा
  • 2 कली लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 2 लॉन्ग
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 2 इलाइची
  • 1 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चमच्च घी
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

तीखा राजमा पुलाव रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को 8 घंटे के लिए भिगो दे

Step 2

भिगोने के बाद प्रेशर कुकर में पानी और नमक के साथ डाले, कुकर बंद करें और 1/2 घंटे के लिए पका ले

Step 3

गैस बंद करें और प्रेशर निकलने के बाद खोले। पानी निकाल दे और राजमा को अलग से रख ले

Step 4

 चावल को धोले और अलग से रख दे

Step 5

एक हमनदस्ते में इलाइची, दालचीनी, लॉन्ग डाले और पाउडर बना ले

Step 6

अलग से रख दे

Step 7

 एक सॉसपैन में घी गरम करें। इसमें लहसुन, पिसे हुए मसाले डाले और कुछ समय के लिए पका ले

Step 8

 2 से 3 मिनट के बाद इसमें चावल, पका हुआ राजमा, काली मिर्च पाउडर, नमक और 1-1/2 कप पानी डाले। उबलने दे और उबाला आने के बाद आंच धीमी कर ले

Step 9

कढ़ाई को ढके और चावल के पक जाने तक पकाए। गैस बंद करें और 10 मिनट के लिए ढक कर रख ले

Step 10

  परोसे। तीखा राजमा पुलाव रेसिपी को टमाटर प्याज ककड़ी के रायते और पापड़ के साथ रात के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe