प्रून चटनी रेसिपी - Spiced Prune Chutney Recipe
प्रून चटनी एक तीखी मीठी चटनी है जिसे आप अपने रोज के खाने के साथ परोस सकते है. आप इस चटनी को सैंडविच, रोल के नादर भी लगा सकते है.
Ingredients
-
1 कप प्रून
-
1 प्याज
-
काट ले
-
1 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
1 छोटा चम्मच दाल चीनी पाउडर
-
1 छोटा चम्मच नटमेग पाउडर
-
1 छोटा चम्मच अजवाइन
-
4 बड़े चम्मच रेड चिल्ली फलैक्स
-
1 बड़ा चम्मच शहद
-
1 बड़ा चम्मच सिरका
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
प्रून चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक तवे पर थोड़ा तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें अजवाइन डाले और 15 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 3
अब इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले
Step 4
अब इसमें टमाटर, दालचीनी पाउडर, नटमेग पाउडर, रेड चिल्ली फलैक्स, शहद, सिरका, नमक डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले
Step 5
इसमें 4 से 5 मिनट लगेंगे। मैश कर ले और प्रून डाले। अब इसमें 1/2 कप पानी डाले और 15 मिनट तक पकने दे
Step 6
गैस बंद करें और ठंडा होने दे
Step 7
ठंडा होने के बाद ब्लेंडर में डाले और कोर्स पेस्ट बना ले
Step 8
परोसे।प्रून चटनी को सुबह के नाश्ते के लिए घी रोस्ट डोसा और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ परोसे।