CookingBook.in
सोया पालक करी रेसिपी - Soya And Spinach Curry Recipe

सोया पालक करी रेसिपी - Soya And Spinach Curry Recipe

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Side Dish
Cuisine North Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

सोया पालक करी में सोया को पालक की ग्रेवी में पकाया जाता है. पालक पनीर हर घर में बनाया जाता है और सब इसे पसंद भी करते है, इस सब्ज़ी में हमने पनीर की जगह सोया का प्रयोग किया है. सोया में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसे रोज के खाने के लिए बनाना चाहिए। 

Ingredients

  • 2 Stalks Spinach Leaves (Palak)
  • roughly chopped
  • 100 grams Soy Chunks (Nuggets)
  • 1 cup Tomatoes
  • chopped
  • 1/2 cup Onion
  • chopped
  • 2 cloves Garlic
  • finely chopped
  • 1 inch Ginger
  • finely chopped
  • 1-2 Green Chillies
  • slit lengthwise
  • 1 tablespoon Bajra Flour ( Pearl Millet)
  • 1 tablespoon Curd (Dahi / Yogurt)
  • whisked
  • Salt
  • as per taste
  • Ingredients for the tempering (optional) 
  • 2 Garlic
  • thinly sliced
  • 3 Dry Red Chillies
  • 1 tablespoon Oil

Instructions

Step 1

सोया पालक करी रेसिपी  बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी गरम करें। इसमें थोड़ा नमक और सोया डाले। Boil सोया नरम होने तक पका ले

Step 2

सोया में से अच्छी तरह पानी निकाल ले और दोनों पानी और सोया को अलग से रख ले

Step 3

  अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 4

 प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, नमक, काली मिर्च, पालक डाले।कढ़ाई को ढके और पालक और टमाटर के नरम होने तक पका ले

Step 5

गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे

Step 6

 ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को बाजरे के आटे के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले

Step 7

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें पीसी हुई पालक की प्यूरी और सोया डाले। नमक, 1/2 कप सोया का पानी और 1 बड़ा चमच्च दही डाले।मिला ले और 5 से 7 मिनट तक पकने दे

Step 8

पकने के बाद एक बाउल में निकाल ले

Step 9

अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में 1 बड़ा चमच्च तेल गरम करें। इसमें लहसुन डाले और भूरा होने तक पका ले

Step 10

भूरा होने के बाद इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 11

गैस बंद करें और इस तड़के को ग्रेवी में डाले और मिला ले

Step 12

गरमा गरम परोसे

Step 13

 सोया पालक करी को तवा पराठा, बूंदी रायता और सात्विक गाजर स्प्राउट्स सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe