अमरंथ कीरई पोरियल रेसिपी - South Indian Amaranth Stir Fry (Recipe In Hindi)
अमरंथ कीरई पोरियल की सब्ज़ी में अमरंथ को भाप कर उसे मसालो के साथ पकाया जाता है. अमरंथ की सब्ज़ी में बहुत न्युट्रिशन होता है और यह डायबीटीएस के लिए अच्छी मानी जाती है. अमरंथ कीरई पोरियल को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।
Ingredients
-
300 ग्राम्स अमरंथ के पत्ते
-
धोकर काट ले
-
1/2 छोटा चमच्च राइ
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
1 छोटा चमच्च सफेद उरद दाल (split)
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चमच्च नारियल
-
कसा हुआ
Instructions
Step 1
अमरंथ कीरई पोरियल बनाने के लिए, सबसे पहले अमरंथ को प्रेशर कुकर में पानी और नमक के साथ एक सिटी बजने तक पका ले
Step 2
एक सिटी बजने के बाद, गैस बंद कर ले और कुकर को ठन्डे पानी के निचे रख ले
Step 3
अमरंथ को निकलकर अलग से रख दे
Step 4
अब एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, जीरा, दाल डाले और 20 सेकण्ड्स के लिए पकने दे
Step 5
उसके बाद इसमें हींग, कढ़ी पत्ता डाले और मिला ले
Step 6
इस तड़के को अमरंथ के ऊपर डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 7
अमरंथ कीरई पोरियल को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।