तुरई का थोरन रेसिपी - Snake Gourd Thoran (Recipe In Hindi)
थोरन को केरला में पुरे खाने के साथ साइड डिश के जैसे बनाया जाता है. इसमें सब्ज़ी को काटकर नारियल और मसालो के साथ पकाया जाता है. थोरन हर त्यौहार में भी बनाया जाता है. तुरई के थोरन में तुरई को काटकर नारियल के साथ पकाते है. इसमें बाद इसमें कढ़ी पत्ता और राइ का तड़का दिया जाता है.
Ingredients
-
2 तुरई
-
छोटा काट ले
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
4 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
1/2 छोटा चमच्च राइ
-
1/2 कप नारियल
-
कस ले
-
नमक
-
प्रयोग अनुसार
-
8 कढ़ी पत्ता
Instructions
Step 1
तुरई के थोरन को बनाने के लिए सबसे पहले तुरई को धो कर उसे छोटा छोटा काट ले
Step 2
अब एक बाउल ले, उसमे कटी हुई तुरई, प्याज, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाले। सबको मिला ले
Step 3
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 4
10 सेकण्ड्स के बाद इसमें जीरा, कढ़ी पत्ता और तुरई का मिक्सचर डाले। तब तक पकाए जब तक तुरई नरम न हो जाये। नरम होने के बाद इसमें कैसा हुआ नारियल डाले और मिला ले
Step 5
2 मिनट और पकाए, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। तुरई के थोरन को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।