CookingBook.in
शाही भिंडी रेसिपी - Shahi Bhindi Recipe In Cashew Nut Gravy Recipe

शाही भिंडी रेसिपी - Shahi Bhindi Recipe In Cashew Nut Gravy Recipe

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

शाही भिंडी रेसिपी एक रिच और क्रीमी ग्रेवी है जिसमे भिंडी को काजू की करी में पकाया जाता है. अगर आप कुछ अच्छा और स्वादिष्ट खाना चाहते है तो यह रेसिपी जरूर तरय करें। 

Ingredients

  • 300 ग्राम भिंडी
  • 1 इंच में काट ले
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम
  • 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 छोटा चम्मच तेल
  • 1 बड़े चम्मच घी
  • पेस्ट बनाने के लिए
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 1/4 कप काजू
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • 4 लहसुन
  • 1 छोटा चम्मच अदरक
  • कस ले
  • 2 इलाइची
  • 2 लॉन्ग
  • 1/2 इंच दालचीनी
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच शाही जीरा

Instructions

Step 1

शाही भिंडी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी और बाकी सारी सामग्री तैयार कर ले

Step 2

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें शाही जीरा डाले और तड़कने दे

Step 3

 इसके बाद इसमें इलाइची, दालचीनी, लोंग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 4

 अब इसमें प्याज, लहसुन, अदरक डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 5

 प्याज के नरम होने के बाद इसमें काजू, हरी मिर्च डाले और 1 मिनट तक पका ले

Step 6

 1 मिनट के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले

Step 7

गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे

Step 8

 इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले

Step 9

 एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें भिंडी, नमक डाले और 5 मिनट के लिए पका ले

Step 10

गैस बंद करें और एक बाउल में निकाल ले

Step 11

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें पिसा हुआ मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले

Step 12

 अब इसमें भिंडी, प्रयोग अनुसार गरम पानी डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले

Step 13

 अब इसमें 2 बड़े चम्मच क्रीम, कसूरी मेथी डाले, मिलाए और 1 मिनट के लिए पका ले

Step 14

गैस बंद कर दे

Step 15

हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। शाही भिंडी को दाल मखनी, गार्लिक नान और जीरा राइस के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe