CookingBook.in
साओजी अंडे की करी रेसिपी - Saoji Egg Curry Recipe

साओजी अंडे की करी रेसिपी - Saoji Egg Curry Recipe

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Lunch
Cuisine Maharashtrian Recipes
Diet Eggetarian

साओजी या सावजी एक प्रसिद्ध भोजन का प्रकार है जिसे महाराष्ट्र के नागपुर इलाके में बनाया जाता है. इसमें ज्यादातर भोजन मांसाहारी होता है. यह भोजन बनाने में बहुत आसान तो है ही, साथ में बहुत स्वादिष्ट भी है. आज हम यहाँ साओजी अंडे की करी बनाएंगे, जो आपको जरूर पसंद आएगी। 

Ingredients

  • 4 अंडे
  • उबाल ले
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 3 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 कप हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • साओजी मसाले के लिए
  • 1-1/2 बड़ा चम्मच सूखा नारियल
  • पतला काट ले
  • 2 गुंटूर लाल मिर्च
  • 5 सुखी कश्मीरी मिर्च 
  • 1 छोटा चम्मच खस खस
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1/2 छोटा चम्मच शाही जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच धनिये के बीज
  • 1 दालचीनी
  • 2 इलाइची
  • 6 लॉन्ग
  • 1 कपोक बड
  • मराठी मोग्गु
  • 1 जावित्री

Instructions

Step 1

साओजी अंडे की करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले अंडो को 10 से 15 मिनट के लिए पानी में उबाल ले

Step 2

उसके बाद अंडो को छिले और अलग से रख ले

Step 3

 अब एक कढ़ाई में सूखा नारियल, गुंटूर लाल मिर्च, कश्मीरी सुखी मिर्च, खस खस, जीरा, सौंफ, शाही जीरा, धनिये के बीज, दालचीनी, इलाइची, लॉन्ग, कपोक बड, जावित्री डाले और 3 से 4 मिनट के लिए रोस्ट कर ले

Step 4

 ठंडा होने के बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले

Step 5

पाउडर के एक बाउल में निकाले और अलग से रख ले

Step 6

  आपका साओजी मसाला तैयार है

Step 7

 कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले

Step 8

प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पका ले

Step 9

2 मिनट के बाद इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, नमक डाले और मिला ले

Step 10

टमाटर के नरम होने तक पका ले

Step 11

 टमाटर के नरम होने के बाद इसमें साओजी मसाला, 1-1/2 कप पानी डाले और उबलने दे

Step 12

10 मिनट के लिए अच्छी तरह से पका ले

Step 13

 10 मिनट के बाद, अंडो पर 4 किए लगाए और उसे करी में डाल दे

Step 14

5 मिनट के लिए पकने दे

Step 15

हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे।साओजी अंडे की करी रेसिपी को भाकरी और सोल कढ़ी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

Share this recipe