CookingBook.in
लहसुन टमाटर की चटनी रेसिपी - Roasted Garlic Tomato Chutney (Recipe In Hindi)

लहसुन टमाटर की चटनी रेसिपी - Roasted Garlic Tomato Chutney (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 15 M
Course Side Dish
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

लहसुन टमाटर की चटनी जो एक बहुत ही स्वादिष्ट चटनी है जिसमे लहुसन का ज्यादा प्रयोग किया जाता है. इसमें टमाटर का भी प्रयोग किया जाता है जो इस चटनी को खट्टापन देता है. आप इस चटनी को अपने नाश्ते में या खाने के साथ परोस सकते है.

Ingredients

  • 1 कप लहसुन
  • 1 टमाटर
  • 5 सुखी लाल मिर्च
  • 18 ग्राम इमली
  • (small lemon sized)
  • 1 छोटा चमच्च तेल
  • नमक
  • to taste
  • Ingredients to prepare tadka
  • 1 छोटा चमच्च तेल
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • हींग
  • चुटकी भर
  • 1 सुखी लाल मिर्च

Instructions

Step 1

लहसुन टमाटर की चटनी बनाने के लिए सब पहले लहुसन को छील ले और अलग से रख दे

Step 2

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें सुखी लाल मिर्च और लहसुन डाले और लहुसन के सुनहरा होने तक पकाए और अलग से रख दे

Step 3

 उसी कढ़ाई में टमाटर और इमली डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। अलग से रख दे अब लहसुन, सुखी लाल मिर्च और टमाटर के मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में नमक के साथ डाले और पीस ले

Step 4

एक बाउल में निकाल लेतड़के के लिए, एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स बाद इसमें सुखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 5

 यह तड़का चटनी में डाले और मिला ले

Step 6

 लहसुन टमाटर की सब्ज़ी को आलू की सब्ज़ी और पूरी के साथ रात के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe