CookingBook.in
कच्चे आमवाली मसूर दाल रेसिपी - Raw Mango Masoor Dal Recipe

कच्चे आमवाली मसूर दाल रेसिपी - Raw Mango Masoor Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Dinner
Cuisine North Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

आमवाली मसूर दाल एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे कच्चे आम का प्रयोग किया जाता है. इस सब्ज़ी को बनाने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग किया जाता है जिससे इसका फ्लेवर और भी बढ़ जाता है.

Ingredients

  • 1 कप मसूर दाल
  • 1/2 कप कच्चा आम
  • काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • पतला और सीधा काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तड़के के लिए
  • 2 बड़े चमच्च सरसों का तेल
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/4 छोटा चमच्च कलोंजी के बीज 
  • 1/2 छोटा चमच्च सौंफ
  • 1/4 छोटा चमच्च मेथी के दाने
  • 3 सुखी लाल मिर्च

Instructions

Step 1

आमवाली मसूर दाल को बनाने के लिए सबसे पहले, मसूर दाल को अच्छी तरह से धो ले

Step 2

अब प्रेशर कुकर में दाल, 2 कप पानी, स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डाले। 2 मिनट तक पकाए और उबाला आने दे

Step 3

उबाला आने के बाद इसमें कच्चे आम डाले। कुकर को ढके और 2 सिटी आने तक पका ले

Step 4

प्रेशर को अपने आप निकलने दे

Step 5

 कुकर खोले और अगर आपको दाल गाढ़ी लगे तो उसमे थोड़ा और पानी डालकर मिला ले

Step 6

गैस को चालू करें और 2 से 3 मिनट तक पकने दे

Step 7

 अब हम दाल के लिए तड़का बनाएंगे। एक तड़का पैन में सरसों का तेल गरम करें। इसमें, जीरा, राइ, कलोंजी, मेथी डाले और मिला ले

Step 8

 10 सेकण्ड्स बाद इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और अगले 15 सेकण्ड्स तक पका ले

Step 9

इस तड़के को दाल में डाले और मिला ले

Step 10

गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। आमवाली मसूर दाल को सेव टमाटर की सब्ज़ी, पालक रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe