CookingBook.in
कच्चे आम और ककड़ी का सलाद रेसिपी - Raw Mango Cucumber Salad Recipe

कच्चे आम और ककड़ी का सलाद रेसिपी - Raw Mango Cucumber Salad Recipe

By Admin
Prep Time Total in 20 M
Course Side Dish
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

कच्चे आम और ककड़ी का सलाद रेसिपी एक बेहतरीन रेसिपी है जिसमे ताज़ी सब्ज़िओ का प्रयोग किया जाता है. इसमें कच्चे आम के साथ ककड़ी का प्रयोग किया जाता है जो इसको और भी स्वादिष्ट बनाता है. स्वाद के लिए इसमें मूंगफली, हरा धनिया और पुदीने के भी प्रयोग किया जाता है. इस रेसिपी को बनाए और हमे जरूर बताए की यह आपको कैसी लगी! 

Ingredients

  • 1 कच्चा आम
  • काट ले
  • 1 ककड़ी
  • काट ले
  • 1/4 कप मूंगफली
  • सेकि हुई
  • 1/4 कप हरा धनिया
  • काट ले
  • 1/4 कप पुदीना
  • काट ले
  • ड्रेसिंग के लिए
  • 1 बड़ा चमच्च इमली की चटनी
  • 1/2 छोटा चमच्च पैपरिका पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

कच्चे आम और ककड़ी का सलाद रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले

Step 2

 एक मिक्सिंग बाउल में कच्चा आम, ककड़ी, मूंगफली, हरा धनिया और पुदीना डाले। मिला ले और अलग से रख ले

Step 3

एक छोटे बाउल में इमली की चटनी, पैपरिका पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 4

 इस इमली के मिश्रण को कच्चे आम के मिश्रण में डाले और परोसे। कच्चे आम और ककड़ी का सलाद को पालक दाल, प्याज वाली भिंडी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe