CookingBook.in
राजस्थानी दाल रेसिपी - Rajasthani Dal Recipe

राजस्थानी दाल रेसिपी - Rajasthani Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Lunch
Cuisine Rajasthani
Diet High Protein Vegetarian

राजस्थानी दाल रेसिपी एक सरल दाल है जो की प्रोटीन से भरपूर है. इसमें मूंग दाल, चना दाल का प्रयोग किया जाता है जिसमे लहसुन का प्रयोग किया जाता है. इसमें घी, हरी मिर्च का भी प्रयोग होता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है.

Ingredients

  • 1/4 कप चना दाल
  • 1/2 कप हरी मूंग दाल
  • 2 कली लहसुन
  • कस ले
  • 1 इंच अदरक
  • कस ले
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च
  • पतला काट ले
  • घी
  • प्रयोग अनुसार
  • हरा धनिया
  • गार्निश के लिए
  • प्रयोग अनुसार

Instructions

Step 1

राजस्थानी दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल और चना दाल को अच्छी तरह से धो कर 3 कप पानी में 3 घंटे के लिए भिगो ले

Step 2

  एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। इसमें अदरक, लहसुन डाले और 20 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 3

अब इसमें भिगोई हुई दाल, प्रयोग अनुसार पानी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 4

 प्रेशर कुकर को बंद करें और 3 सिटी आने तक पका ले

Step 5

3 सिटी आने के बाद गैस बंद कर दे और प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 6

 अब तड़के के लिए, एक तड़का पैन में घी गरम कर ले

Step 7

इसमें जीरा, हरी मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 8

 इस तड़के को दाल में डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 9

हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। राजस्थानी दाल रेसिपी को भिंडी मसाला, बूंदी रायता और फुल्के के साथ परोस सकते है

Share this recipe