शहद वाला पनीर रेसिपी - Quick Honeyed Paneer Recipe
शहद वाला पनीर एक स्वादिष्ट करी है जिसमे पनीर को टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है. इसमें शहद का इस्तेमाल किया जाता है जो इसका स्वाद और भी बढ़ाता है. टमाटर की प्यूरी बनाते वक़्त आप इसमें गाजर भी डाल सकते है जो की इस ग्रेवी को और भी सेहतमंद बनाता है.
Ingredients
-
1 कप पनीर
-
काट ले
-
1-1/2 कप टमाटर प्यूरी
-
2 बड़े चमच्च क्रीम
-
या दूध
-
2 इंच अदरक
-
कस ले
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
1/2 छोटा चमच्च इलाईची पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1 बड़ा चमच्च कसूरी मेथी
-
1 बड़ा चमच्च शहद
-
2 छोटे चमच्च तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
शहद वाला पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें, अदरक, शहद डाले और शहद के उबलने तक पका ले
Step 3
अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और 15-20 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 4
15 से 20 सेकण्ड्स के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, इलाईची पाउडर डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 5
2 से 3 मिनट के बाद इसमें दूध या क्रीम डाले। 1 मिनट बाद पनीर, कसूरी मेथी डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 6
हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे
Step 7
शहद वाला पनीर को पालक रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे