CookingBook.in
पंजाबी स्टाइल टिंडा सब्ज़ी रेसिपी - Punjabi Style Tinda Sabzi Recipe

पंजाबी स्टाइल टिंडा सब्ज़ी रेसिपी - Punjabi Style Tinda Sabzi Recipe

By Admin
Prep Time Total in 20 M
Course Lunch
Cuisine Punjabi
Diet Vegetarian

पंजाबी स्टाइल टिंडा सब्ज़ी रेसिपी एक सरल सब्ज़ी है जिसे आप रोज के खाने के लिए बना सकते है. इसमें गरम मसाला का प्रयोग किया जाता है जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है. आप इसे अपने लंच बॉक्स में भी डाल सकते है.

Ingredients

  • 8 टिंडा
  • छीलर
  • बीज निकलकर काट ले
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 4 कली लहसुन
  • कस ले
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • 2 बड़े चम्मच टमाटर
  • पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • प्रयोग अनुसार
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

पंजाबी स्टाइल टिंडा सब्ज़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले

Step 2

इसमें जीरा डाले और तड़कने दे

Step 3

जीरा के तड़कने के बाद इसमें लहसुन, प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 4

प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, टिंडे, टमाटर का पेस्ट, हींग, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 5

थोड़ा पानी डाले, मिलाए, कढ़ाई को ढके और टिंडे के नरम होने तक पका ले

Step 6

टिंडे के नरम होने के बाद इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले, मिलाए और 2 मिनट तक पकने दे

Step 7

2 मिनट के बाद गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। परोसे। पंजाबी स्टाइल टिंडा सब्ज़ी रेसिपी को पालक दाल और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe