CookingBook.in
पंजाबी लोबिया मसालारेसिपी -Punjabi Style Black Eyed Beans Curry (Recipe In Hindi)

पंजाबी लोबिया मसालारेसिपी -Punjabi Style Black Eyed Beans Curry (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 350 M
Course Dinner
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

लोबिया बहुत पॉष्टिक होता हैं।  इसमें फेट बिलकुल नहीं हैं, और कैलोरिज भी बहुत कम हैं। यह डायबिटीज और हार्ट पेशेंट्स के लिए बहुत अच्छा होता हैं। लोबिया में फॉल्ट्स और पोटैशियम की अछि मात्रा होती हैं जो प्रेगनेंसी के वक़्त अच्छा होता हैं। पंजाबी लोबिया मसाला बहुत स्वादिष्ट और आसान रेसिपी हैं। लोबिया का ऐसे कोई स्वाद नहीं होता, इसलिए इसे मसालो के साथ पकाया जाता हैं। पंजाबी लोबिया मसाला को फुल्का और चावल के साथ रात के भोजन में परोसे। 

Ingredients

  • 1 कप लोबिया
  • 2 प्याज
  • बारीक कटे हुए
  • 2 टमाटर
  • 1 हरी मिर्च
  • कटी हुई
  • 1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • 1 छोटी चमच्च जीरा
  • 1 इंच दालचीनी
  • 1 तेज पत्ता
  • 3 लवंग
  • 1 छोटी चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 छोटी चमच्च हल्दी पाउडर
  • 2 छोटी चमच्च जीरा पाउडर 
  • 2 छोटी चमच्च धनिया पाउडर 
  • 1 छोटी चमच्च गरम मसाला पाउडर 
  • 1 बड़ा चमच्च कसूरी मेथी
  • 1 इंच अदरक
  • गार्निश के लिए
  • 1 बड़ा चमच्च घी
  • नमक
  • स्वादनुसार
  • Salt
  • to taste

Instructions

Step 1

पंजाबी लोबीया मसाला बनाने के लिए, सबसे पहले लोबिया को धो कर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोलें।  फिर उसे प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक पकालें।टमाटर की प्यूरी बनाले और उसे अलग रखले।   एक कढ़ाई में माध्यम आँच पर घी गरम करे, उसमे दालचीनी, लवंग और तेज पत्ता डाले, पकने का इंतज़ार करे।  जीरा डाले और क्रेकल होने दे। अदरक कहसुन का पेस्ट डाले और उसका पकने का इंतज़ार करे।कटे हुए प्याज़ डाले और उन्हें भूरा होने तक भुने।अब, हरी मिर्च, टमाटर की प्यूरी डाले और 3 मिनट तक सिम्मर करे। लाल मिर्च, हल्दी और जीरा पाउडर डाले और अछे से मिलाले एंड पकने दे जब तक घी नहीं छूटता।  अब, लोबिया को उसके पानी समेत कढ़ाई में डाले और 5 मिनट तक सिम्मर करे। हलके से कुछ लोबिया को स्मैश करे ताकि ग्रेवी थोड़ी घाड़ी हो जाए। कसूरी मेथी को हलके से हाथो के बीच क्रश करे और गरम मसाला सहित ग्रेवी में मिलाकर अछे से मिक्स करले। गैस बंद करे और ग्रेवी को अदरक से गार्निश करे। पंजाबी लोबिया मसाला को फुल्का और चावल के साथ रात के भोजन में परोसे।

Share this recipe