CookingBook.in
मुरमुरे का उपमा रेसिपी - Puffed Rice Upma (Recipe In Hindi)

मुरमुरे का उपमा रेसिपी - Puffed Rice Upma (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course South Indian Breakfast
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

मुरमुरे का उपमा एक आसान उपमा रेसिपी है जिसे आप अपनी व्यस्त सुबह के लिए बना सकते है. मुरमुरे को भिगो के पानी निकाल दिया जाता है जिससे वो नरम हो जाते है और फिर उन्हें मसालो के साथ पकाया जाता है. आप इसे अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है क्यूंकि यह डिश बच्चो को बड़ी पसंद आती है.

Ingredients

  • 6 कप मुरमुरा
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 10 कढ़ी पत्ता
  • तोड़ ले
  • 1 अदरक
  • कस ले
  • 1/4 कप मूंगफली 
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 1/4 कप हरे मटर
  • भाप ले
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • 2 बड़े चमच्च निम्बू का रस
  • 1 बड़ा चमच्च हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • नमक
  • प्रयोग अनुसार

Instructions

Step 1

मुरमुरे का उपमा बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे को पानी के निचे धो ले

Step 2

इससे मुरमुरा नरम हो जायेगा। पानी अच्छी तरह से निचोड़ के निकाल ले और अलग से रख ले

Step 3

 एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले

Step 4

इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 5

अब इसमें जीरा, मूंगफली डाले और मूंगफली के सिकने तक पकाए। अब इसमें अदरक, प्याज, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, नमक डाले और मिला ले

Step 6

 20 सेकण्ड्स के बाद इसमें मटर, हल्दी पाउडर, टमाटर डाले और टमाटर के पकने तक पकाए। अब इसमें मुरमुरा, हरा धनिया, निम्बू का रस डाले, नमक और सबको अच्छी तरह से मिला ले

Step 7

परोसे। मुरमुरे का उपमा को फ्रूट बाउल और मसाला चाय के साथ नाश्ते के लिए परोसे।

Share this recipe