पुदीना किनुआ रेसिपी - Pudina Quinoa Recipe
पुदीना किनुआ रेसिपी एक सरल रेसिपी है जिसमे रोज के मसालों और पुदीना का प्रयोग किया जाता है. इसमें हमने राइस की जगह किनुआ का प्रयोग किया गया है जो इस डिश को और भी सेहतमंद बनाता है.
Ingredients
-
1 कप किनुआ
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
6 कली लहसुन
-
बारीक काट ले
-
1 इंच दालचीनी
-
2 लॉन्ग
-
2 इलाइची
-
1/4 पुदीना
-
बारीक काट ले
-
नमक
-
1 हरी मिर्च
-
काट ले
-
1 छोटा चम्मच घी
Instructions
Step 1
पुदीना किनुआ रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप किनुआ को अच्छी तरह से धो ले और 2 घंटे के लिए भिगो दे
Step 2
एक प्रेशर कुकर में घी गरम कर ले
Step 3
घी गरम होने के बाद इसमें लहसुन, प्याज डाले और प्याज नरम होने के लिए पका ले
Step 4
अब इसमें हरी मिर्च, किनुआ, दालचीनी, लॉन्ग, इलाइची, नमक डाले और सबको तेज़ आंच पर 2 मिनट के लिए पका ले
Step 5
2 कप पानी डाले, कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 6
2 सिटी आने के बाद, आंच धीमी करें और 15 मिनट के लिए पका ले
Step 7
गैस बंद कर ले
Step 8
प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 9
प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 10
गैस बंद करें और एक सर्विंग बाउल में डाले। पुदीना किनुआ रेसिपी को ढींगरी मटर और टमाटर ककड़ी प्याज रायता के साथ रात के खाने के लिए परोसे।