पुदीना इडली रेसिपी - Pudina Idli Recipe
पुदीना इडली एक नया ट्विस्ट है जो आप अपनी साधारण इडली में डाल सकते है. इस इडली को बनाने के लिए इडली बेटर में हरी चटनी को मिलाया जाता है जो इसे एक ताज़ा और स्वादिष्ट फ्लेवर देता है.
Ingredients
-
3 कप इडली डोसा मिश्रण
-
1/2 कप हरी इलाइची
Instructions
Step 1
पुदीना इडली रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आप इडली डोसा बेटर और हरी चटनी बना ले
Step 2
आप स्टोर से ख़रीदा हुआ डोसा बेटर भी प्रयोग में ले सकते है
Step 3
एक मिक्सिंग बाउल में इडली डोसा बेटर के साथ हरी चटनी डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 4
मिश्रण हरे रंग का हो जाएगा। इडली स्टीमर में पानी डाले और इडली प्लेट्स पर घी या तेल लगा ले
Step 5
इनमे इडली का मिश्रण डाले और इडली स्टीमर को ढक दे
Step 6
10 से 12 मिनट के लिए स्टीम करें। इसमें टूथपिक डालकर देखे की इडली बनी के नहीं। अगर टूथपिक साफ़ बाहर आ जाए, तो गैस बंद करें और उन्हें स्टीमर से निकाल दे
Step 7
ऊपर से घी डाले और परोसे। पुदीना इडली रेसिपी को मेदु वड़ा, दक्षिण भारतीय नारियल की चटनी और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।