पुदीना चटनी रेसिपी - Pudina Chutney (Recipe In Hindi)
पुदीना चटनी को दक्षिण भारत में घी राइस के साथ खाया जाता है. इसमें इमली, हरी मिर्च और गुड़ का प्रयोग होता है जो और भी बढ़ाता है. आप इसे अपने खाने के साथ या नाश्ते में परोस सकते है.
Ingredients
-
2 कप पुदीना
-
धो ले
-
1/3 कप नारियल
-
कस ले
-
1 छोटा चमच्च धनिये के बीज
-
3 सुखी लाल मिर्च
-
2 छोटे चमच्च इमली का पेस्ट
-
2 छोटे चमच्च सफ़ेद उरद दाल
-
1/2 बड़ा चमच्च गुड़
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तड़के के लिए
-
1 छोटे चमच्च तेल
-
1/2 छोटे चमच्च राइ
-
1 छोटे चमच्च सफ़ेद उरद दाल
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
1/4 छोटे चमच्च हींग
-
5 to 6 कढ़ी पत्ता
Instructions
Step 1
पुदीना चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने के पत्ते अच्छी तरह से धो ले
Step 2
सूखने के लिए अलग से एक किचन टॉवल में रख दे
Step 3
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, इसमें धनिये के बीज, उरद दाल, सुखी लाल मिर्च, नारियल, हल्दी पाउडर और पुदीना डाले। अब इस मिश्रण ग्राइंडर में इमली, नमक और गुड़ डाले। थोड़ा पानी डाले और पीस ले
Step 4
एक सर्विंग बाउल में निकाल ले
Step 5
अब तड़का के लिए एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 6
इसमें राइ, उरद दाल, सुखी लाल मिर्च, हींग और कढ़ी पत्ता डाले
Step 7
इस तड़के को चटनी पर डाले और मिला ले
Step 8
पुदीना चटनी को प्याज या मिर्ची के पकोड़े के साथ शाम की मसाला चाय के साथ परोसे