CookingBook.in
पितोर की सब्ज़ी रेसिपी - Pitor Ki Sabzi Recipe

पितोर की सब्ज़ी रेसिपी - Pitor Ki Sabzi Recipe

By Admin
Prep Time Total in 90 M
Course Lunch
Cuisine Rajasthani
Diet Vegetarian

पितोर की सब्ज़ी एक राजस्थानी सब्ज़ी है जिसमे चने के डम्पलिंग बना के दही की ग्रेवी में डाले जाते है. यह बनाने में आसान है लेकिन पितोर बनाने में समय लगता है. आप इसे चावल या फुल्के के साथ खा सकते है. यह हर राजस्थानी घर में बनाई जाती है, तो अब इसे अपने किचन में बनाए और इसका आनंद ले.  

Ingredients

  • पितोर बनाने के लिए
  • 1-1/2 कप बेसन
  • 1/2 कप दही
  • अच्छी तरह से फेट ले
  • 2-1/2 कप पानी
  • 1 छोटा चमच्च अदरक
  • कस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 3/4 छोटा चमच्च हरी
  • क्रश कर ले
  • हींग
  • तलने के लिए
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • करी बनाने के लिए
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • 200 ग्राम दही
  • फेट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हरी मिर्च
  • काट ले
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

पितोर की सब्ज़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम पितोर बनाएँगे। एक बड़े बाउल में बेसन, दही, पानी, अदरक, हरी मिर्च डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 2

घोल बना ले

Step 3

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने  दे

Step 4

तड़कने के बाद इसमें हींग डाले और मिला ले

Step 5

 अब इसमें बेसन का घोल डाले और मिलाते रहे ताकि गाठें न पड़े

Step 6

गाढ़ा होने तक पकाए और फिर गैस बंद कर दे

Step 7

   अब इस बेसन के मिश्रण को प्लेट में निकाले। ध्यान रखें प्लेट को पहले तेल या घी से अच्छी तरह ग्रीस कर ले

Step 8

 1 घंटे के लिए अलग से रख दे और ठंडा होने के बाद चौकोर पीस कर ले

Step 9

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें पितोर डाले और भूरा और कुरकुरा होने तक पका ले

Step 10

निकाले और अलग से रख दे

Step 11

 अब करी बनाने के लिए एक बाउल में दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 12

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें जीरा डाले और तड़कने दे

Step 13

अब इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स तक पका ले

Step 14

अब इसमें हरी मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए और पका ले

Step 15

 गैस की आंच कम करें और दही का मिश्रण डाले। मिलाते रहे और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले

Step 16

 अब इसमें पानी डाले और उबाला आने दे

Step 17

नमक डाले और 15 मिनट के लिए पका ले

Step 18

अब इसमें पितोर डाले और अगले 3 से 4 मिनट के लिए पका ले

Step 19

 गैस बंद करें और परोसे। पितोर की सब्ज़ी को बुरानी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe