फूल गोभी की सब्ज़ी रेसिपी - Phool Gobi Sabzi (Recipe In Hindi)
फूल गोभी की सब्ज़ी एक स्वादिष्ट सब्ज़ी है जिसमे रोज के मसालों का प्रयोग किया जाता है. थोड़े से मसाले डालने से ही इसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है. आप इस सब्ज़ी को अपने या अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
1 गोभी
-
काट ले
-
2 टमाटर
-
प्यूरी बना ले
-
1 इंच अदरक
-
कस ले
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1-1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
4 टहनी हरा धनिया
-
काट ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
फूल गोभी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें अदरक, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 3
15 सेकण्ड्स बाद इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डाले, मिलाए और 1 मिनट तक पकने दे
Step 4
अब इसमें गोभी, 2 बड़े चमच्च पानी डाले, मिलाए और कढ़ाई को ढक ले
Step 5
आंच धीमी कर ले और 10 से 15 मिनट तक पकने दे
Step 6
गोभी के पक जाने के बाद, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। फूल गोभी की सब्ज़ी को पुदीना मूंग दाल, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।